Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
29-Dec-2025 05:46 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी तांडव मचा रहे हैं। बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उनमें पुलिस का खौफ भी नहीं है और खुलेआम वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे है। मोतिहारी की पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाए एक पालतू बिल्ले की तलाश में खाक छान रही है।
दरअसल, मोतिहारी नगर थाना की पुलिस इन दिनों एक अनोखे मामले को लेकर चर्चा में है। अपराधियों को पकड़ने के बजाए अब पुलिस एक पालतू बिल्ला की तलाश में खाक छान रही है। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के मिस्कॉट इलाके का है। मिस्कॉट इलाके के निवासी राजेश कुमार ने अपनी पालतू बिल्ला के अचानक लापता हो जाने को लेकर नगर थाना में लिखित आवेदन दिया था।
आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी बिल्ला 24 दिसंबर को अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। राजेश कुमार का कहना है कि वह पिछले पांच वर्षों से इस बिल्ला को पाल रहे थे और वह उनके परिवार का अहम हिस्सा बन चुकी थी।
आवेदन मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने बिल्ला की फोटो लेकर नगर थाना की सभी गश्ती पार्टियों को सौंप दी है और इलाके में सतर्क नजर रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि बिल्ला का कोई सुराग मिल सके।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी