MOTIHARI: मोतिहारी के सुगौली नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मांस और मछली की बिक्री पर रोक को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान कई विक्रेता प्रशासन को देखकर अपनी दुकानें छोड़कर भाग गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई मांस और मछली विक्रेताओं को नोटिस भी थमाया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खुले स्थानों पर मांस-मछली की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, विक्रेताओं के लिए निर्धारित स्थल नहीं होने की समस्या भी सामने आई, जिसे लेकर प्रशासन ने नियमों के अनुरूप दुकान लगाने की बात कही। यह भी कहा कि नियमों का पालन करने वालों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों को चिन्हिंत कर कार्रवाई की जाएगी।