Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
24-Dec-2025 04:34 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी में जहां एक ओर प्रशासन बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर चोरों की नजर अब खुद बुलडोजर यानी जेसीबी मशीनों पर पड़ गई है। जिले में जेसीबी चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रही है। इसी कड़ी में मोतिहारी से एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किराए के मकान में रहकर जेसीबी चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
मोतिहारी में जेसीबी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह को बंजरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चोरी की गई जेसीबी मशीनों के कागजात और इंजन नंबर बदलकर उन्हें उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में बेचने का काम करता था। चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें शामिल विकास कुमार और दिनेश राय मोतिहारी में किराये के मकान में रहकर जेसीबी को निशाना बनाता था। दोनों को बंजरिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मोतिहारी में सक्रिय यह गिरोह पहले जेसीबी और ट्रैक्टर की रेकी करता था, फिर मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के बाद मशीनों के इंजन नंबर और दस्तावेजों में हेरफेर कर उन्हें दूसरे राज्यों में बेचा जाता था। पुलिस ने चोरी की जेसीबी के साथ 3 चोरों को भी गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट