Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
28-Dec-2025 06:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले से एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान नर्तकियों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और समाज में इसे लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो शिक्षक की पट्टीदारी के घर आयोजित छठीहार का बताया जा रहा है, जहां मेहमानों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था। कार्यक्रम देर रात तक चला और इसी दौरान शिक्षक कथित रूप से नर्तकियों के साथ डांस करते दिखाई दिए। वीडियो में उन्हें नर्तकियों पर पैसे लुटाते हुए भी देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे शिक्षक का नाम मधुसूदन सिंह है, जो हरसिद्धि प्रखंड के कंछेदवा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो किसी मौजूद व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि शिक्षक समाज में एक आदर्श की भूमिका निभाते हैं और बच्चों के चरित्र निर्माण की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर होती है। ऐसे में इस तरह का आचरण छात्रों और समाज पर गलत संदेश दे सकता है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। हरसिद्धि प्रखंड के प्रभारी बीईओ ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।