MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक पर पुलिसकर्मी बनकर ड्यूटी कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठीकहा गांव निवासी नागेश्वर रावत का पुत्र बताया जा रहा है।
कचहरी चौक शहर का व्यस्त इलाका है। ऐसे में यहां कथित तौर पर फर्जी पुलिसकर्मी के ड्यूटी करने का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल, मनोज कुमार किस उद्देश्य से पुलिसकर्मी बनकर ड्यूटी कर रहा था और इस मामले में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की पूछताछ और आगे की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट