बिहार में बागमती नदी पर बनेगा 3.35 किमी लंबा एलिवेटेड पुल, भूमि अधिग्रहण को मिली मंजूरी बिहार में बागमती नदी पर बनेगा 3.35 किमी लंबा एलिवेटेड पुल, भूमि अधिग्रहण को मिली मंजूरी खाड़ी देशों में फंसे बिहारियों के लिए बड़ी पहल! नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर ‘ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाए सरकार’, केंद्र से मुकेश सहनी की मांग ‘ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाए सरकार’, केंद्र से मुकेश सहनी की मांग बिहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और पुल? ढलाई के दौरान भरभराकर गिरा ढांचा, बाल-बाल बचे मजदूर शादी के बाद पति विजय देवरकोंडा के साथ उनके गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम शादी के बाद पति विजय देवरकोंडा के साथ उनके गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम पुल से नीचे गिरी पटना से जोगबनी जा रही बस, हादसे में बाल-बाल बची 70 यात्रियों की जान पुल से नीचे गिरी पटना से जोगबनी जा रही बस, हादसे में बाल-बाल बची 70 यात्रियों की जान
02-Mar-2026 02:30 PM
By First Bihar
Motihari: पूर्वी चंपारण जिले के झरौखर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भंगहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 50 वर्षीय राकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार घटना घर के अंदर हुई। प्रारंभिक जानकारी में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद गोली चली। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना मिलते ही झरौखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।
सिकरहना के एसडीपीओ Uday Shankar ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है।
