ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / bihar / purvi-champaran / पूर्वी चंपारण: बेलगाम पिकअप ने 13 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर...

पूर्वी चंपारण: बेलगाम पिकअप ने 13 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 13 वर्षीय बच्ची गीता कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप व चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

09-Dec-2025 06:41 PM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घोड़ासहन रेलवे ढाला रोड पर तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वाहन ने 13 वर्षीय मासूम बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान घोड़ासहन वार्ड नंबर 3, हनुमान नगर निवासी पप्पू धनकार की बेटी गीता कुमारी के रूप में की गई है।


घटना दोपहर की है, जब गीता जलावन चुनकर घर वापस लौट रही थी। जैसे ही वह रेलवे ढाला रोड के पास पहुंची, अचानक तेज गति से आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गीता गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही घोड़ासहन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरा हनुमान नगर शोक में डूबा हुआ है।


पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि हादसे के समय वह नशे में था या लापरवाही से वाहन चला रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


उधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए, क्योंकि इस इलाके में लगातार दुर्घटनाएँ हो रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, जबकि परिजन न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।