EAST CHAMPARAN: नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण में भी दिखने लगा है। अरेराज प्रखंड के सिकटिया टोला में मनरेगा से बनाया गया रिंग बांध पानी के दबाव के कारण टूट गया। बताया जा रहा है कि गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते रिंग बांध पर पानी का दबाव बढ़ा, जिससे बांध क्षतिग्रस्त होकर टूट गया।


रिंग बांध टूटने के बाद आसपास के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है और लोगों को आवागमन समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के बीच बाढ़ के पानी के और तेजी से फैलने की चिंता बनी हुई है।


 स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और बाढ़ के पानी से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। लगातार बारिश और गंडक के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए इलाके में स्थिति पर नजर बनाए रखना जरूरी हो गया है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट