Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
29-Dec-2025 05:10 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कनछेदवा के सहायक शिक्षक मधुसूदन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। पहले आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद उनका एक और वीडियो सामने आय़ा है। इस बार वह स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों से बॉडी मसाज कराते दिखे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
दरअसल, बिहार के मोतिहारी जिले से एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान नर्तकियों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शिक्षक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पुराना लग रहा है और गर्मी के सीजन का है। यह वीडियो अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कनछेदवा के क्लासरूम का है, जहां शिक्षक मधुसूदन सिंह स्कूली छात्रों से बॉडी मसाज कराते दिखे हैं।
वायरल क्लिप में शिक्षक कभी टेबल पर तो कभी दरवाजे पर पैर रखकर बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं बच्चों से हाथ दबवाते और फोन पर बातचीत करते भी दिख रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और वह सवाल उठ रहे हैं कि क्या एक सरकारी शिक्षक का यह आचरण मर्यादित है। लोगों का कहना है कि यदि पूरे मामले की गहन विभागीय जांच हो, तो कई और तथ्य सामने आ सकते हैं।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी