Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
23-Mar-2025 10:19 PM
By First Bihar
Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया नंदनगढ़ महोत्सव 2025 का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। इस आयोजन में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन बेतिया के डीएम, विधायक, विधान पार्षद सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बेतिया के बेतिया के उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने खूब रंग जमाया।
सबसे पहले बिहार गौरव गीत की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों के द्वारा की गई। इसके बाद लौरिया सहित पश्चिम चम्पारण का संक्षिप्त परिचय देते हुए एक शार्ट फ़िल्म का प्रसारण किया गया। महोत्सव में उपस्थित कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह खुद को रोक नहीं सके और स्टेज पर पहुंचकर एक मंझे हुए कलाकार की तरह भोजपुरी गाने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी का प्रचलित सोहर गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। आरा हिले बलिया हिले छपरा हिलेला गाकर खूब तालियां बटोरी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचीं लोक गायिका अनुपमा यादव ने छने छने बदले मिजाज रजऊ धोखेबाज रजऊ के गाने पर दर्शक झूम उठे। वहीं कार्यक्रम में लौरिया विधायक विनय बिहारी सहित स्थानीय कलाकार के साथ ही असलम कौव्वाल, हरिशंकर मिश्रा, प्रीति सिंह परिहार, बालेन्दु मिश्रा, मास्टर विकास, ममता महतो सहित लगभग दो दर्जन कलाकारों द्वारा हिन्दी और भोजपुरी में गाने प्रस्तुत कर समा को बांधे रखा।
इस अवसर पर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विनय बिहारी, भागीरथी देवी, विधान पार्षद, भीष्म सहनी, सौरभ कुमार,जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक बेतिया शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा गौरव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया विनोद कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..