चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
09-Jan-2026 09:36 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले में घटित तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों का सफल उद्भेदन किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के कारण अपराधियों तक पहुंचने में सफलता मिली है।
पहले मामले में 8 जनवरी को भट्ठा बाजार टीओपी पुलिस को सूचना मिली कि भानु बस स्टैंड के पास एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनु कुमार, निवासी के.हाट थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दूसरा मामला बनमनखी थाना क्षेत्र का है, जहां 22 दिसंबर की रात हथियार के बल पर पाट लदा ट्रैक्टर लूट लिया गया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनकी निशानदेही पर लूटा गया ट्रैक्टर सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
तीसरा मामला भवानीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 30 दिसंबर को हथियार दिखाकर टोटो चालक से मोबाइल और 16 हजार रुपये की लूट की गई थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर लूटी गई मोबाइल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।