राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
10-Jan-2026 03:01 PM
By First Bihar
PURNEA: महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड के अधिकृत डीलर महिन्द्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स, पूर्णिया द्वारा 10 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिन्द्रा के अत्याधुनिक, तकनीक से भरपूर और भविष्य के लिए तैयार वाहनों को आम लोगों के बीच प्रस्तुत करना रहा। रोड शो में कुल 12 महिन्द्रा वाहनों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विभा कुमारी (महापौर, पूर्णिया), नितेश सिंह (विधायक, कसबा), पल्लवी गुप्ता (उप महापौर, पूर्णिया), जितेन्द्र यादव और अरविंद कुमार भोला की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर महिन्द्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक ब्रजेश चंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
रोड शो के मुख्य आकर्षण Mahindra XUV 7XO और Mahindra XEV 9S रहे। XUV 7XO को वर्ल्ड-क्लास SUV के रूप में पेश किया गया, जिसमें ट्रिपल सुपर स्क्रीन, 16 मिलियन कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, 540-डिग्री कैमरा और ADAS लेवल-2 जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।
वहीं XEV 9S भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे INGLO प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। इसकी ARAI प्रमाणित रेंज 697 किमी है, जबकि वास्तविक ड्राइविंग में यह लगभग 500 किमी तक चलने में सक्षम है। इसके अलावा थार, स्कॉर्पियो, बोलेरो सहित महिन्द्रा की कई लोकप्रिय गाड़ियों का प्रदर्शन किया गया। स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु ढोल-नगाड़े और पारंपरिक झिझिया नृत्य ने रोड शो को और आकर्षक बना दिया।