झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल
21-Aug-2025 08:26 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया के भवानीपुर नगर पंचायत में देर रात बेटे के जन्मदिन पर बार-बालाओं का डांस हुआ। इस दौरान अश्लीलता का विरोध करने पर जमकर बवाल हुआ। वार्ड संख्या 6 की पार्षद सिम्पू कुमारी के पति अभिषेक आनंद उर्फ सिंटू और उनके साथियों ने मिलकर तीन लोगों पर हमला कर दिया।
घायलों में वार्ड संख्या एक की पार्षद प्रीति कुमारी के पति मुन्ना यादव, वार्ड संख्या दस की पार्षद राधा देवी का पुत्र पप्पू कुमार साह एवं गल्ला व्यवसायी सुनील मंडल शामिल हैं। सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी भवानीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर किया गया।
घायल पप्पू ने बताया कि अभिषेक आनंद ने अपने बेटे के बर्थडे पर बुधवार की रात अपने घर पर बार डांसरों को बुलाकर नाच का आयोजन किया था। नर्तकियों के डांस के दौरान अश्लील गाने बज रहे थे, जिसका पप्पू ने विरोध किया। तब अभिषेक आनंद अपने भाइयों कुंदन और अंकित के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। इसी बीच मुन्ना यादव और सुनील मंडल जब बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया।
पीड़ित पप्पू कुमार ने कहा कि हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है और कई टांके लगे हैं। वहीं,सुनील मंडल को अधिक चोटें आईं और मुन्ना यादव को हल्की चोट लगी है। बार-बालाओं का नाच देखने आए लोगों ने किसी तरह तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया।
घायल पप्पू कुमार के आवेदन पर भवानीपुर थाना में अभिषेक आनंद, कुंदन कुमार, अंकित कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इधर, धमदाहा एसडीएम अनुपम ने कहा कि बिना अनुमति बार बालाओं का नाच करवाना और उसमें अश्लीलता फैलाना कानूनन अपराध है। पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।