ब्रेकिंग न्यूज़

25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति एक साथ 2 JCB लेकर मटकोर करने पहुंचीं दूल्हे की दोनों बुआ, हाईटेक अंदाज में पूरी हुई रस्म, इलाके में चर्चा का विषय

पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया एयरपोर्ट का लिया जायजा, कहा..केंद्र और राज्य सरकार ने किया वादा पूरा

पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण कार्य की समीक्षा की। बताया कि 15 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के हाथों एयरपोर्ट का उद्घाटन तय है।

Bihar

27-Aug-2025 09:06 PM

By First Bihar

PURNEA: पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने बुधवार को निर्माणाधीन पूर्णिया एयरपोर्ट का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि 15 सितंबर को एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों सम्पन्न होना है। उससे पूर्व निर्माण कार्य की सारी औपचारिकता पूरी हो जाएगी।


संतोष कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2017 में पूर्णिया वासियों से वादा किया था ,वह अब पूरा हो रहा है। एयरपोर्ट की राह में जो तकनीकी बाधाएं आई उसे माननीय नीतीश कुमार जी ने प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया। जिसका प्रतिफल है कि यहां के लोगों ने जो खुली आँखों से सपना देखा था वह अब साकार हो रहा है।कहा कि, यह तो पोर्टा केबिन आधारित व्यवस्था है,जब भविष्य में 400 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट का निर्माण होगा तो उसकी सहज ही सुखद कल्पना की जा सकती है।


कुशवाहा ने कहा कि जब से एयरपोर्ट की घोषणा हुई तब से वे सदन के पटल पर और सदन के बाहर नागरिक उड्डयन मंत्री से मंत्रालय तक एयरपोर्ट निर्माण के लिए प्रयासरत रहे। तकनीकी अड़चने नही आती तो वर्ष 2023 के अंत मे ही एयरपोर्ट आरंभ हो जाता। कुछ लोग जो इस दौरान न तीन में थे और न तेरह में थे, जिन्हें क्रेडिट लूटने की बीमारी है,उन्होंने इस साल के आरंभ में ही बैनर और होर्डिंग में पूर्णिया से उड़ान सेवा आरंभ करा दिया। दरअसल ,ऐसे लोगों को लूट-संस्कृति और विकास-संस्कृति में फर्क नजर नही आता है।


यह समझने की जरूरत है कि विकास सतत प्रक्रिया है, रातोंरात पूरा नही हो जाता है। श्री कुशवाहा ने कहा कि उस ऐतिहासिक दिन की हमे बेसब्री से प्रतीक्षा है और इसके लिए हम सब नरेन्द्री मोदी जी और नीतीश कुमार जी के शुक्रगुजार हैं। इस मौके पर संजय राय,संतोष मिश्रा,राजेश गोस्वामी,मुकुंद कुमार मंडल,रमेश गुप्ता,शंकर मेहता,मनोज विश्वास,उपेंद्र साह, अविनाश कुमार सिंह,निरंजन मंडल,सुशांत कुशवाहा,अजय सिंहा,दिलीप पासवान,चंदन मजूमदार प्रकाश शाह आदि शामिल थे।