Bihar Road News: पथ निर्माण विभाग का बड़ा एक्शन, बिहार के इस ठेकेदार की कंपनी को 10 सालों के लिए किया ब्लैकलिस्ट.... ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: बिहार की कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई फांसी की सजा, दिवाली की रात तीन लोगों की हुई थी हत्या Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Bihar Bhumi: सरकारी जमीन जल्दी खाली कराएं सभी DM, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दिया आदेश, सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद बढ़ी सख्ती... Bihar Co Action: बिहार के इस CO ने किया बड़ा खेल ! म्यूटेशन के 619 आवेदन में पकड़े गए...अब शुरू हुई यह कार्रवाई पटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में पीछे दिखे दो युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका INSTAGRAM UPDATE: इंस्टाग्राम का बड़ा अपडेट, अब किसी भी फोटो-वीडियो में जोड़ सकेंगे अपना चेहरा, जानिए.. कैसे करेगा काम सहरसा में दिल दहला देने वाली घटना: नदी किनारे युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप सुपौल में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की सीधी टक्कर में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर
12-Feb-2026 03:40 PM
By First Bihar
PATNA:पटना सिविल कोर्ट में बम की अफवाह के बाद कामकाज अचानक ठप हो गया लेकिन 12 बजे फिर कोर्ट को खोला गया। जिसके बाद आनन-फानन में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के बेऊर जेल से पटना व्यवहार न्यायालय पेशी के लिए लाया गया। लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि एक वकील की मृत्यु हो गयी इसलिए कोई वकील साहब बहस नहीं करेंगे। जिसके बाद फिर पप्पू यादव को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट से बेऊर जेल ले जाया गया। इस कारण बेल के मुद्दे पर कोर्ट में बहस नहीं हो सकी। इस बात की जानकारी पप्पू यादव के वकील ने दी।
पप्पू यादव के वकील ने बताया कि पहले 31 साल पुराना मामला जो गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ था, उसमें पहले ही जमानत मिल चुकी है। आज सरकारी कामकाज में बाधा डालने का केस जो पटना के बुद्धा कॉलोनी में पुलिस ने दर्ज कराया था। उसी केस में बेल को लेकर आज सुनवाई होनी थी लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि दो और केस सटा दिया गया है। कोर्ट में दो केस में कस्टडी दिखाया गया है, एक कोतवाली थाना कांड संख्या 289/17 और 2019 में आंदोलन के दौरान जो केस हो जाता है। उसी केस में आज कस्टडी पप्पू यादव का दिखा दिया। इसका मतलब यह है कि दो केस और इनको सटा दिया गया।
अब तीन नये केस में कल शुक्रवार 13 फरवरी को बेल की बातें होगी। पप्पू यादव के वकील ने बताया कि जज साहब को हर केस के बारे में बताया जाएगा। आज केवल कस्टडी का प्रोसेस था। आज बेल के मुद्दे पर बहस हो सकता था लेकिन बम की अफवाह की वजह से अफरा-तफरी का माहौल कोर्ट परिसर में बना रहा। 12 बजे के बाद जब कोर्ट को खोला गया तब आनन फानन में पप्पू यादव को बेऊर जेल से पटना सिविल कोर्ट लाया गया। लाने के बाद कस्टडी जब हो गयी तब एक वकील साहब की मृत्यु हो गयी इसलिए आज कोई वकील साहब बहस नहीं करेंगे। यदि बम की खबर की अफवाह नहीं उड़ी होती तो केस पर बहस पूरी होती और जमानत भी मिल जाता। अब तीन मामलों पर बहस कल शुक्रवार को होगी। पप्पू यादव के वकील ने बताया कि बेल के लिए न्यायपालिक पर उन्हें पूरा भरोसा है।
गौरतलब है कि 10 फरवरी को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में जमानत दी गयी थी। मंगलवार को MP-MLA कोर्ट ने उन्हें राहत दी थी। वे पिछले 5 दिनों से बेऊर जेल में बंद हैं। एक केस में जमानत मिली तो दूसरे केस में रिमांड पर भेजा गया था। जब मंगलवार को पप्पू यादव जेल से कोर्ट पहुंचे थे तब इस दौरान वे व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए थे। 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को कोर्ट से जमानत मिली लेकिन 279/17 कोतवाली में प्रोडक्शन और बुद्धा कॉलोनी मामले में पप्पू यादव को रिमांड पर लिया गया। जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 2017 का यह मामला था, जिसमें प्रोडक्शन मिला था। पप्पू यादव की जिस दिन गिरफ्तारी हुई थी, उस दिन उनके समर्थकों ने विरोध किया था। जिसे लेकर बुद्धा कॉलोनी थाने में मामला दर्ज हुआ था। जिसमें सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप पप्पू यादव पर लगा था।
सोमवार को उनके वकील जमानत याचिका दाखिल करने वाले थे, लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सभी न्यायिक कार्य रोक दिए गए। सुरक्षा कारणों से कोर्ट को बंद करना पड़ा, जिससे पप्पू यादव की बेल समेत अन्य मामलों की सुनवाई टल गई थी। मंगलवार को MP-MLA कोर्ट (ACJM-1) में 31 साल पहले के मामले की सुनवाई हुई, जिसके बाद पप्पू यादव को जमानत दी गयी। अब तीन मामलों में जमानत मिलने के बाद पप्पू यादव जेल से बाहर आएंगे। इस पर सुनवाई कल शुक्रवार 13 फरवरी को होगी।
पटना से सूरज कुमार की रिपोर्ट