सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप
23-Mar-2026 04:47 PM
By First Bihar
PURNEA: गवर्मेंट इंटर कॉलेज, जिला स्कूल, पूर्णिया का छात्र मोहम्मद लक्की अंसारी ने इंटर आर्ट्स में सेकंड रैंक हासिल किया है। लक्की का रौल कोड 91005 और रौल नंबर 26030081 है। इंटर आर्ट्स में तीन परीक्षार्थियों ने दूसरा रैंक हासिल किया है। सीतामढ़ी की सिद्धी शिखा और लखीसराय का चंद्रदीप कुमार ने भी दूसरा रैंक इंटर कला में प्राप्त किया है। जबकि गया की नीशू कुमारी इंटर आर्ट्स टॉपर में नंबर वन रैंक हासिल किया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट 2026 के परिणाम में पूर्णिया जिले के लक्की अंसारी ने आर्ट्स संकाय में पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कुल 478 अंक प्राप्त किए और अपनी मेहनत से एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
लक्की अंसारी पूर्णिया के सहायक खजांची हाट (वार्ड 27) के निवासी हैं। उनकी सफलता इसलिए और भी खास बन जाती है क्योंकि वे बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। उनके पिता मो. इम्तियाज अंसारी फुटपाथ पर घड़ी की मरम्मत कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद लक्की ने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते रहे।
आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने करीब छह महीने तक एक मेडिकल स्टोर में काम किया, ताकि परिवार की मदद कर सकें। इसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई से समझौता नहीं किया और प्रतिदिन 6 से 7 घंटे तक नियमित अध्ययन किया। लक्की ने कोचिंग के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यमों का भी सहारा लिया, जिससे उनकी तैयारी और मजबूत हुई।
लक्की ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। परिवार के अनुसार, वे शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहे हैं। महज एक अंक से राज्य में पहला स्थान चूकने के बावजूद उनकी उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
लक्की का सपना आगे चलकर शिक्षक बनने का है। उनका मानना है कि शिक्षा ही समाज में बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उनकी यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।