देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
04-Oct-2025 08:46 PM
By First Bihar
PURNEA: कांग्रेस के “गारंटियों का गुलदस्ता” कार्यक्रम की जानकारी वार्ड नंबर 10 गुड मिल्की में शुक्रवार को कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने लोगों तक पहुंचाई। जितेंद्र यादव विधानसभा क्षेत्र सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न टोले-मुहल्लों में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वे कांग्रेस की गारंटियों का गुलदस्ता समझाते हुए लोगों से महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस की “घर-घर अधिकार योजना” के अंतर्गत जनता को बताया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी समस्याएं उनके साथ साझा कीं, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार बनते ही इन मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। लोगों ने कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव का स्वागत एवं अभिनंदन गर्मजोशी के साथ किया।
जीतेन्द्र यादव ने कहा कि “मैं कोई बड़ा नेता नहीं हूं, बल्कि आप ही की तरह इस मिट्टी में पला-बढ़ा आपका बेटा और भाई हूं। आपके दुख-दर्द और उम्मीदें मेरी अपनी हैं।” जितेंद्र यादव ने कहा कि चुनावी समय में सत्ताधारी दल तरह-तरह के प्रलोभन देकर जनता को बरगलाने का काम कर रही है, लेकिन अब लोग डबल इंजन सरकार की नीयत को अच्छी तरह समझ चुके हैं। अब जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है और आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन कर महागठबंधन की सरकार बनाने का काम करेगी।