चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि
28-Jul-2025 11:19 AM
By First Bihar
PURNIA: पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती एक बार फिर अपनी सौतन से भीड़ हैं. उनकी सौतन गुड़िया मंडल ने बीमा भारती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. गुड़िया मंडल ने आरोप लगाया है कि बीमा भारती ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की बल्कि जान मारने की धमकी भी दी.
गुड़िया मंडल ने पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाने में बीमा भारती के खिलाफ मारपीट, धमकी और मोबाइल छीनने की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा देने की भी गुहार लगाई है.
क्या है पूरा मामला?
गुड़िया मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे बीमा भारती अपने कुछ सहयोगियों के साथ भवानीपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचीं। वहां पहुंचकर उन्होंने गाड़ी की चाबी मांगनी शुरू की। जब गुड़िया ने उन्हें बताया कि चाबी उनके पति अवधेश मंडल के पास है, तो बीमा भारती आगबबूला हो गईं और गुड़िया के साथ साथ पति अवधेश मंडल को भी जान से मारने की धमकी देने लगीं।
गुड़िया का आरोप है कि न सिर्फ बीमा भारती बल्कि उनके साथ आए लोगों ने भी गुंडागर्दी की. बीमा भारती के साथ संजय, पंकज और बिजली ने जबरदस्ती उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इस पूरे प्रकरण को लेकर गुड़िया मंडल ने रविवार को भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत दी है.
बीमा भारती ने साजिश का आरोप लगाया
इस मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि जब वे अपने घर पहुंचीं थीं, उस समय भवानीपुर थाने के दारोगा मनोज कुमार भी वहां मौजूद थे। बीमा भारती ने दावा किया कि यह शिकायत उनके खिलाफ एक राजनीतिक और पारिवारिक साजिश है।मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। यह मुझे बदनाम करने की साजिश है.
पहले भी हो चुका है टकराव
दो सौतन के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है। बीमा भारती और गुड़िया मंडल के बीच पहले भी कई बार टकराव हो चुका है. फरवरी 2025 में अपने घर हुई चोरी की घटना को लेकर भी गुड़िया मंडल ने बीमा भारती और उनके भाई अशोक मंडल पर ही चोरी करवाने का आरोप लगाया था.
गुड़िया ने तब यह भी आरोप लगाया था कि बीमा भारती उनकी हत्या की साजिश रच रही हैं। उनका कहना था कि उस रात अगर वह घर में होतीं तो उनकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने यह दावा भी किया था कि उनके पति अवधेश मंडल इस समय जेल में बंद हैं, और इसी का फायदा उठाकर बीमा भारती ने गुंडों से घर में चोरी करवाई।
पारिवारिक विवाद या सियासी साजिश?
बीमा भारती और गुड़िया मंडल के बीच लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक तनाव अब खुलकर सार्वजनिक हो गया है। एक तरफ गुड़िया मंडल इसे उत्पीड़न और जानलेवा साजिश बता रही हैं, तो दूसरी ओर बीमा भारती इसे राजनीतिक बदनाम करने की साजिश मान रही हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में सच्चाई क्या सामने आती है।