छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
05-Apr-2026 11:31 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि चार युवकों ने सुनसान का फायदा उठाकर पहले लड़की को दबोचा, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे जबरन मक्के के खेत में ले गए और वहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना 25 मार्च की बताई जा रही है। गांव में उन दिनों संतमत सत्संग का आयोजन चल रहा था, जिसमें पीड़िता की मां अपने परिवार के साथ शामिल होने गई थी। घर में अकेली मौजूद नाबालिग लड़की जब शौच के लिए बाहर निकली, उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने उसे पकड़ लिया।
आरोप है कि लड़की को चीखने-चिल्लाने का मौका तक नहीं दिया गया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे खींचते हुए मक्के के खेत में ले जाया गया, जहां चारों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने न सिर्फ वारदात को अंजाम दिया, बल्कि उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया, ताकि बाद में उसे डराकर चुप कराया जा सके।
घटना के बाद आरोपियों ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया, तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। डरी-सहमी लड़की किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
परिजनों के मुताबिक, शुरुआत में गांव स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश की गई और पंचायत बैठाकर समझौता कराने का प्रयास हुआ। इसी कारण थाना में शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई। लेकिन आखिरकार पीड़िता की मां ने हिम्मत जुटाई और शुक्रवार को सिकटी थाना पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अररिया भेजा गया है और उसका बयान भी न्यायालय में दर्ज कराया जा रहा है।