25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति एक साथ 2 JCB लेकर मटकोर करने पहुंचीं दूल्हे की दोनों बुआ, हाईटेक अंदाज में पूरी हुई रस्म, इलाके में चर्चा का विषय
15-May-2025 08:18 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस की वर्दी को दागदार करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 14 मई 2025 को रात करीब 12 बजे के.हाट थाना क्षेत्र के चुन्नी उरांव चौक पर एक दरोगा, दो सिपाहियों और एक निजी चालक ने मिलकर एक युवक से 1.10 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित युवक अभिनंदन यादव शादी समारोह में जा रहा था, जब उसे सर्विस पिस्टल दिखाकर डराया गया और धमकियां देकर भगा दिया गया। इस मामले ने पूरे पुलिस महकमे को हिला दिया है।
अभिनंदन यादव (18 वर्ष), जो कसबा थाना क्षेत्र के मोहनी गांव का निवासी है, ने बताया कि वह रात को चुन्नी उरांव चौक से गुजर रहा था। तभी पुलिस वाहन में सवार वर्दीधारी दरोगा अरुण कुमार झा, सिपाही अनुज कुमार, योगेंद्र पासवान और सिविल कपड़ों में एक चालक अमन कुमार उर्फ गोलू ने उसे रोका। उन्होंने सर्विस पिस्टल दिखाकर 1.10 लाख रुपये छीन लिए और धमकियां दीं कि बात खुली तो अंजाम बुरा होगा। अभिनंदन ने तुरंत के.हाट थाने में शिकायत दर्ज की, जिसमें उसने सभी आरोपियों का हुलिया और परिधान का विवरण दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया रेंज के डीआईजी पीके मंडल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने तत्काल कार्रवाई की। जांच में साक्ष्यों के आधार पर सबसे पहले चालक अमन कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से लूटी गई पूरी राशि 1.10 लाख रुपये बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर दरोगा अरुण कुमार झा और दोनों सिपाहियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चारों को विधिवत प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, और पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
दरोगा अरुण कुमार झा (रामपुर मदन, दरभंगा)
सिपाही अनुज कुमार (मंझौली, नवादा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस)
सिपाही योगेंद्र पासवान (नादी, अरवल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस)
अमन कुमार उर्फ गोलू (गढ़िया विशनपुर, पूर्णिया, निजी चालक)
मनोज कुमार की रिपोर्ट