PATNA: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर बाढ़ के नदवां में जश्न का माहौल है। 25 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आज मेहंदी और संगीत की रस्म आयोजित की जा रही है। इस शादी में बिहार ही नहीं, दूसरे राज्यों से भी मेहमान पहुंच रहे हैं।
खास बात यह है कि अनंत सिंह के एक बुलावे पर पंजाब से कई लोग उनकी बेटी को आशीर्वाद देने के लिए नदवां पहुंचे हैं। पंजाब से आई महिलाओं ने बताया कि उन्होंने मोबाइल पर अनंत सिंह को देखा था और उनकी बेटी से मिलने की इच्छा हुई। जिसके बाद वे अपनी मर्जी से पंजाब से बिहार आई हैं।
महिलाओं ने बताया कि पंजाब से नदवां पहुंचने में उन्हें तीन दिन का समय लगा। वे अनंत सिंह से मिलने और उनकी बेटी शिवांगी को आशीर्वाद देने आई हैं। उनसे मिलने के बाद आज ही वो वापस पंजाब लौट जाएंगी।
पंजाब से आई महिलाओं ने शिवांगी की शादी की खुशी में जमकर डांस भी किया और अपनी खुशी जाहिर की। इस तरह नदवां में होने वाली इस शादी में बिहारी परंपराओं के बीच पंजाबी रंग भी देखने को मिल रहा है..