25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Jan-2025 10:14 AM
By First Bihar
RAID IN PATNA : पटना की हाई प्रोफाइल बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी हुई है। आवास समेत कई जगहों पर रेड मारी गई है। ये अभी तक की शुरूआती जांच है। विधु कुमार को 28 जून 2024 को बेऊर जेल का अधीक्षक बनाया गया। इसके पहले वे मोतिहारी केंद्रीय कारा के अधीक्षक के पद पर तैनात थे।
आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक साथ पटना सहित कई जगहों पर छापामारी की है। सूत्रों के अनुसार जांच टीमों को ऐसी सूचना मिली है कि करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का यह मामला है। छापामारी में कई अहम दस्तावेज और सबूत मिल सकते हैं। इस कार्रवाई में ईओयू ने अधीक्षक की संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
ईओयू की ओर से बताया गया है कि आर्थिक अपराध इकाई के विभिन्न दलों के द्वारा बेउर कारा पटना के अधीक्षक विधु कुमार के विभिन्न ठिकानों पर आय से अधिक मामलों मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात् छापामारी, तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।इस संदर्भ में आर्थिक अपराध थाना काण्ड सं0-01/25, दिनांक-03.01.2025 दर्ज किया गया है। प्रारंभिक रूप से इनके द्वारा कुल-146% अप्रत्यानुपातिक धर्नाजन से संबंधित साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
आपको बताते चलें कि, छह महीने पहले ही बिहार कारा सेवा के अधिकारी डॉ. विधु कुमार की पटना के बेउर केंद्रीय कारागार में पदस्थापना हुई थी। ईओयू की छापामारी विधु कुमार के गांव स्थित पैतृक घर और जेल परिसर के पास स्थित सरकारी आवास पर चल रही है।