25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
05-Jan-2025 05:04 PM
By First Bihar
DESK: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान देकर कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी घिर चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की भी चर्चा की। कहा कि लालू ने झूठ बोला था कि बिहार की सड़कों को वो हेमा मालिनी के गाल की तरह बना देंगे। लालू ऐसा नहीं कर पाये लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों की तरह जरूर बना देंगे। बीजेपी नेता के इस विवादित बयान को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गयी है। इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए घटिया आदमी की मानसिकता करार दी है।
बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। तभी उन्होंने मंच से लालू ने कहा था कि बिहार की सड़कों को मैं हेमा मालिनी के गाल की तरह बना दूंगा। लालू ने झूठ बोला था नहीं बना पाया लेकिन मैं आपकों विश्वास दिलाता हूं कि जैसे ओखला की सड़के हमने बनवाई..संगम विहार की सड़के बना दिये..इसी प्रकार से कालकाजी सुधार केंद्र के सामने वाली, बराबर वाली, अंदर वाली सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी की गाल जैसी जरूर बना देंगे।
बीजेपी नेता के इस विवादित बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गयी है कांग्रेस ने कहा कि यह घटिया आदमी की मानसिकता है बीजेपी नेता को अपने इस बयान को लेकर प्रियंका गांधी से माफी मांगनी होगी। वही आप नेता ने कहा कि ऐसे नेताओं के हाथ में दिल्ली की महिलाओं का सम्मान कैसे सुरक्षित रहेगा। दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने यह बातें कही।
दरअसल कुछ दिनों बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। लेकिन अभी से ही चुनाव प्रचार और बयानबाजी शुरू हो गयी है। कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं। प्रियंका गांधी के विवादित बयान देने के बाद कांग्रेस बीजेपी नेता पर हमलावर हो गयी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी नेता के इस बिगड़े बोल को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती। इसके मालिकों की यही असलियत है। ऊपर से लेकर नीचे तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको बीजेपी के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।