25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
12-Jan-2025 10:23 PM
By First Bihar
patna news: पटना से सटे बख्तियारपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग की गयी। फायरिंग करके पार्टी मना रहे तीन लड़कों में से एक को पेट में गोली लग गयी। जिसके बाद वो बुरी तरह घायल होकर लहुलुहान हो गया। आनन फानन में उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। जिसके बाद युवक को पीएमसीएच लेकर परिजन रवाना हो गये हैं।
घटना बेलथान गांव की है घायल 16 साल के नाबालिग के परिजनों ने बताया कि गांव में 3 लड़के पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने फायरिंग की और गोली 16 साल के सचिन को लग गयी। गोली लगने के बाद वो वही गिर गया और लहुलुहान हो गया। परिजन उसे लेकर पीएमसीएच रवाना हो गये हैं। वही बाढ़ एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने एक पुलिस पदाधिकारी को पीएमसीएच भेजा है। युवक को कैसे गोली लगी और हथियार कहां से आया इन सब बातों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। घायल सचिन को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। घायल से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।