25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
11-Jan-2025 06:30 PM
By Viveka Nand
Bihar Politics: लोजपा(आर) सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अब 'रईस' होंगे. बजाप्ता इसकी तैयारी हो गई है. दही-चूडा भोज के अगले ही दिन 'रईस' चिराग पासवान के साथ दिखेंगे. दरअसल, चिराग पासवान 15 जनवरी को सिवान जा रहे हैं. पार्टी की तरफ से सम्मेलन आयोजित है, जिसमें पार्टी नेताओं का जुटान होगा. कार्यक्रम में चिराग पासवान मौजूद रहेंगे. सबसे खास बात यह कि रईस खान लोजपा(आर) ज्वाइन करने वाले हैं. पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान रईस खान को पार्टी ज्वाइन कराएंगे.
चर्चित रईस खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा चिराग पासवान की पार्टी में शामिल होने को लेकर है. 15 जनवरी को सिवान में लोजपा(रामविलास) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में रईस खान पार्टी में शामिल हो जाएँगे. रईस खान अयूब खान के छोटे भाई हैं. सिवान से एमएलसी प्रत्याशी रह चुके हैं. दोनों भाईयों की गिनती बाहुबलियों में होती है. पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के निधन के बाद सिवान में इनकी मजबूत पकड़ है. आने वाले समय में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में रईस खान के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है.
रईस खान के सिवान के रघुनाथपुर या दरौंदा से चुनाव लड़ने की इच्छा है. हालांकि इनकी इच्छा कितनी सफल होगी, यह तो भविष्य के गर्त में है. ऐसी चर्चा है कि रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से अबकी बार पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा ताल ठोक सकते हैं. अगर ओसामा और रईस खान रघुनाथपुर से चुनावी मैदान में कूदे तो यह हॉट सीट हो जाएगी. क्योंकि पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन और खान ब्रदर्स में हमेशा तनातनी का माहौल रहा है.
बता दें, रईस खान ने एमएलसी का चुनाव लड़ा था. वोटिंग के दिन क्षेत्र से वापस घर जा रहे थे तभी उनके काफिले पर हमला हुआ था. एके 47 से गोलीबारी की गयी थी. हालांकि इसमें वे बाल बाल बच गए थे. तब उन्होंने सीधा आरोप पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र व अन्य लोगों पर लगाया था.