25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
12-Jan-2025 04:34 PM
By First Bihar
patna crime news: पटना से सटे खुसरूपुर में बदमाशों ने बंद घर को निशाना बनाया है। घर का ताला तोड़कर दस लाख की चोरी कर ली है। पेशे से ड्राइवर टुनटुन फतुहा में किराये पर रहते हैं खुशरुपुर वाला घर बंद था सभी फतुहा में ही थे तभी ग्रामीणों ने घर का ताला टूटे होने की सूचना दी।
घटना सुकरवेगचक पंचायत स्थित पंचरुखिया गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही टुनटुन ने अपने पिता पन्ना लाल को इसकी सूचना दी। पन्ना लाल पास में ही एक झोपड़ीनुमा घर में रहते हैं। टुनटन ने कहा कि घर का ताला टूटा हुआ है जाकर देखिये हम भी वहां आ रहे हैं। टुनटुन के पिता जब घर पर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने घर के सामान को तहस-नहस कर रखा है। घर के बाहर के दरवाजे को लॉक कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घर में करीब 5 नकद और सोने चांदी के गहने रखे हुए थे जिसे बदमाशों ने चोरी कर ली। टुनटुन के पिता पन्ना लाल ने बताया कि उन्होंने पेंशन की राशि 10 हजार रुपये घर में रखा था उसे भी चुरा ले गये। पीड़ित ने खुशरुपुर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करायी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पटना लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। दो महीने में 2 दर्जन से अधिक चोरी हो गयी है लेकिन ज्यादात्तर मामले का खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर पाई है। सिर्फ घटना के बाद सीसीटीवी खंगालने की कार्रवाई होती है उसके बाद पुलिस सुस्त पड़ जाती है। पीड़ित कार्रवाई के लिए अक्सर थाने का चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन पुलिस के कान तक जूं नहीं रेंगती। पुलिस चोरी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेती है शायद यही कारण है कि चोरी के कई मामलों का खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP राकेश कुमार अब लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि यदि वो घर छोड़कर कही जा रहे हैं तो पहले थाने और उन्हें व्यक्तिगत रूप से सूचित करें। इस बात की सूचना लिखित रूप से या फिर व्हाट्सएप के माध्यम से दी जा सकती है, जिससे संबंधित क्षेत्र में विशेष निगरानी की जा सकेगी। पटना एएसपी राकेश कुमार खुद कह रहे हैं कि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए गये हैं जैसे विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है। इलाके में गश्ती बढ़ाई गयी है। लेकिन चोरी के अधिकांश मामलों में अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।
बता दें कि रुपसपुर थाना क्षेत्र में 8 महीने पहले बेकरी हाउस के मालिक अमन के घर पर करीब 10 लाख रुपये की भीषण चोरी हुई थी। जब अमन लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए गये हुए थे तभी उनके बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरी की इस घटना का खुलासा आज तक नहीं हो पाई है। पीड़ित थाने का चक्कर लगा-लगा के थक चुका है लेकिन पुलिस के हाथ आज भी खाली है। उसी तरह हाल ही में 10 जनवरी को एक रिटायर्ड DSP के बंद घर से 20 लाख के आभूषण और 70 हजार कैश चोरी हुई थी। इससे पहले 30 दिसंबर को SSB जवान के बंद घर में घुसकर से चोरों ने 25 लाख के जेवर और एक लाख कैश चोरी कर ली। वही 23 दिसंबर को ई-कार्ट सर्विसेज के गोदाम से 10 लाख रुपये चुरा लिया गया। जिसका लॉकर 5 किलोमीटर दूर एनएच-31 के किनारे फेंका हुआ मिला था। 8 दिसंबर को बाढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में SBI के CSP संचालक के बंद घर से 10 लाख का स्वर्ण आभूषण और 2 लाख 90 हजार रुपए कैश की चोरी गयी थी। इन सभी मामलों का भी खुलासा आज तक नहीं हो पाया है।