ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज

Home / bihar / Patna News: पटना के सरकारी स्कूल में छात्रा की मौत मामले में एक्शन,...

Patna News: पटना के सरकारी स्कूल में छात्रा की मौत मामले में एक्शन, महिला हेडमास्टर सस्पेंड; DM के आदेश पर DEO ने की कार्रवाई

Patna News: पटना के अमलाटोला कन्या मध्य विद्यालय में छात्रा की आग से झुलसकर मौत के मामले में डीएम के निर्देश पर महिला प्रधानाध्यापक प्रेमलता कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। इस लापरवाही को आपराधिक माना गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

29-Aug-2025 04:06 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: पटना के गर्दनीबाग में अमलाटोला कन्या मध्य विद्यालय में पांचवीं की छात्रा जोया परवीण की आग से झुलसकर मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने भारी हंगामा मचाया था। इस मामले को पटना डीएम त्यागराजन एस.एम ने गंभीरता से लिया है। 


पटना डीएम ने कहा है कि यह घटना काफी दुखद है। यह एक आपराधिक लापरवाही है। इस घटना की जांच पुलिस द्वारा केस दर्ज कर की जा रही है। डीएम ने कहा कि विद्यालय परिसर के अंदर ऐसी घटना घटित होना प्रधानाध्यापक की लापरवाही, नियंत्रण का अभाव एवं असंवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है।


डीएम के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कन्या मध्य विद्यालय, अमलाटोला, अंचल-गर्दनीबाग, पटना के प्रधानाध्यापक प्रेमलता कुमारी को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 में निहित प्रावधान के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है। 


ज़िलाधिकारी ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी को निलंबित प्रधानाध्यापक के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के संचालन हेतु आरोप पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया है। निलंबित प्रधानाध्यापक प्रेमलता कुमारी का निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, फुलवारी शरीफ के कार्यालय में तैनात किया गया है।


डीएम त्यागराजन ने कहा कि आधिकारिक दायित्वों के निर्वहन में किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई सहित नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।