सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
07-Mar-2025 10:24 AM
By First Bihar
Bihar News : युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने सोशल मीडिया साईट X पर पोस्ट कर एक बार फिर से राष्ट्रीय जनता दल पर बड़ा हमला बोल दिया है. उन्होंने कहा है कि “जनता दल का मतलब है P3, माने पिता, पत्नी और पुत्र. बताते चले कि युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह आए दिन लालू परिवार और इंडी गठबंधन पर हमलावर रहते हैं, जो भी बिहार के लिए नुकसानदेह है उसको सीधा निशाना बनाते हैं, छपरा के एकमा से आने वाले रोहित बिहार के मुद्दों को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम करते हैं.
पोस्ट के जरिए रोहित ने यह भी कहा है की “लालू यादव अपने परिवार के अलावा और कुछ सोच ही नहीं सकते हैं”, जबकि तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें आवारा सरकार के संरक्षक रहे लालू यादव का बेचारा राजकुमार बताया है. उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचाकर रख दी है. रोहित ने आगे यह भी कहा है कि “आने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव में बिहार की सम्मानित जनता राष्ट्रीय जनता दल और उनके गठबंधन का परमानेंट इलाज करने जा रही है’.
ज्ञात हो कि रोहित बिहार के युवा नेता हैं और देश भर में एक्टिव हैं, हर गुजरते दिन के साथ इनकी लोकप्रियता बढती जा रही है, विशेषकर ऐसे युवाओं में रोहित का क्रेज देखने को मिल रहा है जो इस सिस्टम से परेशान हो चुके हैं और अब किसी नए नेत्रत्व की तलाश में हैं जो कि बिहार के भविष्य को एक नया आयाम दे सके. इससे पहले भी रोहित उन मुद्दों पर पोस्ट कर चुके हैं जिन पर बात करने की हिम्मत हर कोई नहीं कर पाता.
फिर चाहे राजद हो या कोई अन्य नेता या पार्टी, हर एक ऐसी बात जो बिहार की भलाई के लिए हो उस यह युवा नेता प्राथमिकता देते हैं, बता दें कि इस वजह से अक्सर रोहित विभिन्न लोगों के निशाने पर भी आ जाते हैं. मगर उनका अब किसी भी कीमत पर पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है, इनका जो संकल्प है उसे पूरा करने के लिए हर तरह की चुनौती का सामना करने को ये तैयार हैं.