ब्रेकिंग न्यूज़

MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव

Bihar News: लटकाओ–भटकाओ–फिर खींचो की नीति अब नहीं चलेगी, अपने डिप्टी CM के पक्ष में मजबूती से खड़ी है BJP, दे दिया मैसेज- अधिकारी जनता के स्वामी नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के सख्त भूमि सुधार अभियान से नाराज राजस्व अधिकारियों ने सीएम को पत्र लिखा, जबकि जनता और भाजपा मंत्री के समर्थन में मजबूती से खड़ी है।

28-Dec-2025 03:15 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के अभियान से गैरजिम्मेदार राजस्व अधिकारी परेशान हैं. परेशानी का आलम यह कि राजस्व सेवा संघ ने मंत्री के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिख दिया. इसके बाद आमलोग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री के पक्ष में खड़े हो गए हैं. भाजपा भी अपने डिप्टी सीएम के पक्ष में मजबूती से खड़ी है. 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने कहा है कि जनता का विश्वास ही शासन की सबसे बड़ी पूंजी है, और जवाबदेही ही उसकी आत्मा। लोकतंत्र में सत्ता का वास्तविक स्रोत जनता होती है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी केवल जनता के विश्वास से मिले दायित्व के वाहक होते हैं, स्वामी नहीं। सरकार वेतन, पद, प्रतिष्ठा और सुविधाएँ इसलिए देती है ताकि जनसेवक निडर होकर, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनता के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करें। जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग करना केवल अनैतिक ही नहीं, बल्कि जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात है।

उन्होंने कहा कि बिहार में भूमि विवाद केवल प्रशासनिक समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक शांति से जुड़ा गंभीर विषय रहा है ।समय पर समाधान न होने से विवाद बढ़ते हैं और उनका परिणाम हिंसा, वैमनस्य और पारिवारिक विघटन के रूप में सामने आता है। जब दशकों तक मामलों को लटकाया जाता है, तो जनता का व्यवस्था से भरोसा टूटता है। ऐसे में समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई ही जनता के विश्वास को पुनः स्थापित कर सकती है।

भाजपा प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने आगे कहा कि उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री द्वारा यह स्पष्ट कहना कि“लटकाओ–भटकाओ–फिर खींचो (नकदी) की नीति अब नहीं चलेगी,” केवल एक कथन नहीं, बल्कि जवाबदेही आधारित शासन की घोषणा है। यह संदेश है कि अब व्यवस्था जनता के लिए है, न कि जनता व्यवस्था के लिए। आज बिहार की जनमानस में इस प्रकार के कार्यों की सराहना हो रही है । जनता खुश है । 

एनडीए सरकार को बिहार की जनता ने मजबूत जनादेश देकर स्पष्ट कर दिया है कि उसे सुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन चाहिए। जनता की समस्याओं को सुनना, समझना और मौके पर समाधान देना—यही सच्ची जवाबदेही है। जिले–जिले जाकर भूमि सुधार जनकल्याण संवाद शिविर के माध्यम से ऑन–स्पॉट निपटारा जनता के प्रति उसी विश्वास को मजबूत करता है। जब शासन विश्वास और जवाबदेही के साथ चलता है, तब न केवल समस्याएँ सुलझती हैं, बल्कि लोकतंत्र भी मजबूत होता है। यही जनता की अपेक्षा है और यही हमारी प्रतिबद्धता।