खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
05-Feb-2026 07:59 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देशानुसारखान एवं भूतत्व विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्य भर में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। जनवरी, 2026 की अवधि में पूरे राज्य में विभाग द्वारा कुल 4,773 जगहों पर छापेमारी की गई जिसमें सर्वाधिक छापेमारी औरंगाबाद (328 जगहों पर) में की गई। इस माह अवैध परिवहन में संलिप्त 673 वाहनों को जब्त किया गया।एक माह में कुल 295 प्राथमिकियां दर्ज हुईं जिसमें सर्वाधिक गिरफ्तारियां (21) गया में हुई।
उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आमजन से अपील की है कि अवैध खनन, परिवहन अथवा भंडारण से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि की सूचना खान एवं भू-तत्व विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर 0612-2215360 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज संसाधनों का उपयोग केवल विधिसम्मत, पारदर्शी एवं जनहित में सुनिश्चित किया जाएगा।
विभाग स्पष्ट रूप से यह संदेश देना चाहता है कि राज्य में अवैध खनन और ओवरलोडिंग जैसे कार्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा सभी जिलों के खनन पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिस भी घाट पर अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हो, वहां त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें आती हैं, तो उस क्षेत्र के थाना प्रभारी की भूमिका की भी समीक्षा कर उच्च स्तरीय अधिकारियों को सूचित किया जाएगा, ताकि प्रशासनिक संलिप्तता की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जा सके।