25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
23-Jan-2025 08:59 AM
By First Bihar
Attack On Anant Singh: बिहार में अनंत सिंह पर हुए हमले का अब एक वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद कहा जा रहा है कि मोकामा में अनंत सिंह की मौजूदगी में गैंगवार हुआ और पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए हैं। अनंत सिंह के साथ बुधवार को क्या हुआ इसका अंदाजा एक वीडियो को देख कर लगाया जा सकता है। इस वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट को सुना जा सकता है और और सड़क पर बदहवास होकर भाग रहे लोगों को देखा भी जा सकता है।
वहीं, इस सबके बीच अलावा एक सफेद रंग की कार भी नजर आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गिरोह के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए जबकि उनके समर्थक उदय यादव (बाढ़) को गोली लग गई। उसे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस गोलीबारी का एक वीडियो अब सामने आया है।
घटना के बाद नौरंगा-जलालपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। बाढ़ डीएसपी गांव में कैंप कर रहे हैं। डीएसपी के मुताबिक दोनों ओर से लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि 70 राउंड से अधिक गोलियां चली हैं। आरोप है कि सोनू-मोनू ने ईंट-भट्ठा के मुंशी मुकेश कुमार के साथ मारपीट की और पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल दिया। पूर्व विधायक समर्थकों संग उक्त इलाके में गए थे जहां इसकी जानकारी मिली।
अनंत सिंह का कहना है कि नौरंगा गांव के 10-15 लोग उनके पास आए थे।सोनू-मोनू की शिकायत करते हुए कहा कि दोनों भाईयों ने एक व्यक्ति के घर में जबरन ताला लगा दिया था। इसके साथ पूरे परिवार को घर से बेदखल कर दिया गया है। थाना में जाने की सलाह दी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर पहुंचे। बंद घर का ताला खुलवाया गया। सोनू-मोनू को समझाने-बुझाने के लिए अपने लोगों को उन्हें बुलाने के लिए भेजा था।