बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो
20-Jan-2025 01:32 PM
By First Bihar
Jagdeep Dhankhad: आगामी 24 जनवरी को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती है। इस मौके को बेहद खास बनाने की तैयारी बिहार सरकार कर रही है। पहली बार बिहार में कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति शामिल होने वाले हैं।
कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह में इस बार विशेष उत्साह है। 24 जनवरी को समस्तीपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे।
यह पहली बार है जब उपराष्ट्रपति इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। चरण कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय परिसर में, कर्पूरी ठाकुर की झोपड़ी का एक प्रतीकात्मक निर्माण किया गया है, जिसमें उनके सरल जीवन का चित्रण किया गया है। तीनों मुख्य अतिथि सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल होंगे, कर्पूरी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, और कर्पूरी परिचर्चा में भाग लेंगे।
कर्पूरी ठाकुर के पुत्र और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया कि यह पहली जयंती समारोह है जब कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला है। कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है और मुख्य अतिथियों के लिए एक हेलीपैड भी बनाया गया है।