PATNA: TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की PT EXAM के सिलेबस में बदलाव और “एक अभ्यर्थी, एक परिणाम” की मांग को लेकर शिक्षा विभाग ने BPSC से आगे की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखा है।
शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने बीपीएससी के अध्यक्ष से कहा है कि छात्र संघों ने TRE-4 परीक्षा को लेकर हमसे बातचीत की। छात्र संघों की मांग है कि PT के सिलेबस में 50% प्रश्न बाल मनोविज्ञान और 50% प्रश्न GK/GS से हों। GK/GS के 50% हिस्से में से 30% प्रश्न बिहार से संबंधित रखने की मांग की गई है।
बिहार से संबंधित प्रश्नों में बिहार का इतिहास, राजनीतिक-आर्थिक स्थिति, भूगोल और सामान्य ज्ञान शामिल करने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा “एक अभ्यर्थी, एक परिणाम” की मांग भी रखी गई है। शिक्षा विभाग ने BPSC से इन मांगों पर आगे आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
पत्र में इन बदलावों को अंतिम रूप से लागू करने का आदेश नहीं दिया गया है, बल्कि छात्र संघों की मांगों के संबंध में BPSC से अग्रेत्तर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।