- Transfer Posting : बिहार में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर कभी वरीय अधिकारियों का तबादला कर दिया जा रहा है और कभी पदाधिकारियों के ट्रांसफ़र की लिस्ट सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब बिहार की राजधानी पटना जिले में कई थाने के थानेदार बदल दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, गांधी मैदान, पाटलिपुत्र, पत्रकार नगर समेत 14 थानों में नए थानेदारों की पोस्टिंग हुई है। जबकि 24 पदाधिकारियों का तबादला हुआ है। गांधी मैदान की जिम्मेदारी अखिलेश मिश्रा, अतुलेश कुमार सिंह को पाटलिपुत्र, सीतू कुमारी को पत्रकारनगर, अमित कुमार को गौरीचक, अफसर हुसैन को खाजेकला ट्रांसफर की गई है।
इसके अलावा जगदीप राणा को नेउरा, शंकर झा को नदी, अनिल कुमार को बेलछी, बिट्टू कुमार को रानीतलाब, अनिरुद्ध कुमार को खुसरूपुर, नवनीत राय को पंडारक, रविरंजन चौहान को भदौर, कलेंद्र कुमार को पिपरा, का थानेदार बनाया गया है।
इधर, गौरीचक के पूर्व थानेदार अरुण कुमार, बेलछी थानेदार अनिल कुमार सिंह, भदौर थानेदार अरविंद कुमार, पंडारक थानेदार ललित विजय, पिपरा थानेदार राम कुमार पाल, नेउरा थानेदार राजेश कुमार पांडेय, रानीतलाब धानेदार प्रमोद कुमार को पटना पुलिस केंद्र बुला लिया गया है।