25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
06-Feb-2025 08:55 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पटना के एक होटल को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में गांधी मैदान थाने में केस भी दर्ज करवाया गया है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि याकूब मेमन के नाम से यह धमकी दी गई है। इस धमकी में होटल के अंदर दो किलो TNT रखने की बात कही गई है।
वहीं, ईमेल में होटल प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि वो सभी होटल से सभी स्टाफ और मेहमानों को निकाल दें। इस मामले में गांधी मैदान थाने में केस दर्ज करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि होटल में विस्फोटक रखे जाने से जुड़े इस ईमेल के मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। अब होटल के वाइस प्रेसिडेंट की तरफ से गांधी मैदान थाने में केस दर्ज करवाया गया है।
होटल प्रबंधन ने पुलिस से मांग की है कि मेहमानों को सुरक्षा प्रदान की जाए और इस संदिग्ध ईमेल की जांच की जाए। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में सहयोग करने की बात कही है। पटना पुलिस की तरफ से कहा गया है कि लिखित आवेदन मिलने पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। जालसाजी, धमकी देने और आईटी ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है और होटल की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।
होटल के रिसेप्शन को संबोधित करते हुए बम होने की सूचना ई-मेल भेजी गई थी। ई-मेल में लिखा था कि एक यूनिवर्सिटी से जुड़े मुद्दे को भटकाने के लिए एक समुदाय के अधिकारी ने पाकिस्तान के आईएसआई के साथ मिलकर होटल में ऑपरेशन चलाया था। होटल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) हो सकता है, इस कारण वहां के प्रबंधन सभी कर्मियों और वहां ठहरे लोगों को निकाल कर जांच करवाएं। हालांकि जांच के दौरान ऐसी कोई बात सामने नहीं आई।