बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
30-Jun-2025 06:57 PM
By First Bihar
PATNA: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज वन में सोमवार को सिगाची फार्मा केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 34 कर्मचारी घायल हो गए। इस घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के रहने वाले मृतक के आश्रितों को 2-2 लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत ही दुखद है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशा मेलाराम औद्योगिक क्षेत्र के सिगाची केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने से मजदूरों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह हादसा अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने बिहार के रहने वाले मृतक के आश्रित को दो लाख रूपये एवं घायलों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि तेलंगाना सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतक के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था करें, साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। बता दें कि यह घटना सुबह 8:15 से 9:35 बजे के बीच हुई। घटना में कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 34 लोग घायल हो गये हैं।