होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट होली से पहले किसने बिगाड़ दी बिहार के इस शहर की सूरत? सड़कों पर फैला दिया कचरे का अंबार
25-Nov-2025 08:19 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई एनडीए की सरकार बनते ही लालू परिवार से बंगला छीना गया। 10 सर्कुलर स्थित जिस बंगले में 20 साल से लालू-राबड़ी रहते थे, वो बंगला तो छीना तो गया ही साथ ही उनके बड़े लाल तेजप्रताप यादव से भी बंगला छीन लिया गया।
नीतीश कैबिनेट के सभी नये 26 मंत्रियों को सरकारी बंगला अलॉट कर दिया गया है। जिसमें 13 पुराने मंत्रियों को पुराना बंगला ही आवंटित किया गया है। जबकि 13 नए मंत्रियों को नया बंगला अलॉट किया गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से सरकारी आवास को खाली करने को कहा गया है।
बता दें कि तेजप्रताप यादव 26 एम स्टैंड रोड में रहते हैं, अब यह आवास बीजेपी कोटे से मंत्री बने लखेंद्र पासवान को आवंटित कर दिया गया है। यह आवास खाली होते ही लखेंद्र पासवान उसमें शिफ्ट कर जाएंगे। इसे लेकर भवन निर्माण विभाग ने आदेश जारी किया है।
इस लिस्ट में दिलीप जायसवाल, सुरेन्द्र मेहता, श्रेयसी सिंह, संजय सिंह टाईगर, अरूण शंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, श्रीनारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेन्द्र कुमार रौशन, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश का नाम है, जिन्हें सरकारी बंगला अलॉट किया गया है।
