BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई
09-Jan-2026 12:37 PM
By First Bihar
Land for Job case : लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली। आरजेडी के दोनों बेटे, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव, कोर्ट पहुंचे, लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। यह खामोशी वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींच रही थी। लेकिन इस तस्वीर में देखने से ऐसा लग रहा है तेजप्रताप और तेजस्वी में थोड़ी गहमागहमी का माहौल बना।
इस मामले में शुक्रवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत पूरे परिवार पर आरोप तय किए जाने थे। इसी सुनवाई में शामिल होने के लिए तेजस्वी और तेजप्रताप भी कोर्ट पहुंचे।अनोखी बात यह रही कि कोर्ट के फ्लोर तक जाने के लिए दोनों भाई एक ही लिफ्ट में थे। लिफ्ट में दोनों ने एक-दूसरे की ओर देखा, लेकिन कोई शब्दबद्ध बातचीत नहीं हुई। लिफ्ट में मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों के बीच नमस्ते या कोई औपचारिकता भी नहीं हुई। लिफ्ट से बाहर आने पर पत्रकारों ने दोनों से सवाल किए, लेकिन तेजस्वी पूरी तरह चुप रहे, जबकि तेजप्रताप ने केवल कहा, “जाने दीजिए, आगे कोर्ट की कार्यवाही है।”
यह खामोशी उस समय और अधिक मायने रखती है जब याद किया जाए कि तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते का सोशल मीडिया पर इजहार करने के बाद पार्टी और परिवार से बाहर किए जाने का ऐलान किया गया था। इसके बाद तेजप्रताप लगातार मीडिया में बयान देते रहे और छोटे भाई तेजस्वी का नाम लिए बिना आरोप लगाते रहे।
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी दोनों भाइयों के बीच दूरी साफ देखी गई थी। पटना एयरपोर्ट पर एक यूट्यूबर के साथ तेजप्रताप बातचीत कर रहे थे, तब तेजस्वी अपने साथ राज्यसभा सांसद संजय यादव के साथ पहुंचे। यूट्यूबर ने तेजस्वी से सवाल किए, लेकिन तेजप्रताप ने छोटे भाई से कोई बातचीत नहीं की।