ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / bihar / patna-news / दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी-मुकेश सहनी, कहा..1-2 दिन में होगा सीट बंटवारे का...

दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी-मुकेश सहनी, कहा..1-2 दिन में होगा सीट बंटवारे का ऐलान

दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है और 1-2 दिन में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

13-Oct-2025 10:57 PM

By First Bihar

PATNA: मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव एक साथ दिल्ली से आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर कहा कि सब कुछ ठीक है। कल या परसों हम लोग पूरी तरीके से सीटों के बंटवारे का ऐलान कर देंगे। 


वही इसे लेकर एनडीए में खलबली पर कहा कि मुझे किसी पर कोई भी टिप्पणी नहीं करनी है। 14 नवंबर के बाद बिहार विकास करेगा और सबको सब कुछ मिलेगा। तेजस्वी ने कहा कि कही कोई दिक्कत नहीं है एक से दो दिनों में हम लोग पूरी तरीके से सीटों का ऐलान कर देंगे। साथ ही उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा करेंगे। दिल्ली से पटना लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। वही कांग्रेस RJD के बीच चल रहे खींचतान पर सांसद मनोज झा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय, टूटे से फिर न मिले, मिले गाँठ परिजाय, हर अवसर के लिए प्रासंगिक...जय हिन्द