मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
08-Dec-2025 04:47 PM
By First Bihar
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव आए दिन कुछ ना कुछ विवादों में घिरे रहते हैं। दो दिनों पहले उनके निजी आवास के बिजली बिल जो 3 साल से बकाया था, उसकी खबर चलने के बाद उन्होंने अपना बिजली बिल का भुगतान आनन-फानन में कर दिया। अब तेज प्रताप यादव पर एक नया आरोप लगा है। यह आरोप उनके समर्थक अविनाश कुमार ने लगाया है। जो महुआ का रहने वाला है। उसने एक वीडियो जारी कर तेज प्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाया।
वीडियो जारी करते हुए अविनाश ने बताया कि मैंने तेज प्रताप यादव के लिए चुनाव प्रचार में तन मन से काम किया लेकिन तेज प्रताप यादव ने 7 दिसंबर 2025 को 20 से 25 गुंडों के साथ मिलकर उसकी इतनी पिटाई करवाई की वो बेहोश हो गया। मामला तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास 26 नंबर की है। अविनाश ने बताया कि यह पूरी घटना तेज प्रताप यादव के सामने हुई। तेज प्रताप यादव ने सामने खड़े होकर मेरी पिटाई करवाई और मेरा मोबाइल जो रात के 9:00 से लेकर रात के 1:30 बजे तक अपने पास रख लिया।
आरोप लगाने वाले युवक अविनाश ने कहा कि मैं अपने रिश्तेदार के साथ तेज प्रताप यादव के घर पड़ गया था। तेज प्रताप यादव ने भरोसा देकर मुझे अंदर बुलाया और उसके बाद विवेक प्रकाश के द्वारा पिटाई कराई गई। विवेक प्रकाश ने मुझे राजद नेताओं को गाली देने के लिए कहा। मैंने उन्हें गाली नहीं दी। राजद नेताओं को गाली नहीं देने पर तेज प्रताप यादव ने अपने गुंडों से उसकी पिटाई करवाई। पिटाई करने का आरोप लगाने वाले अविनाश कुमार ने कहा तेज प्रताप यादव का यह चेहरा जो सामने आया उस पर से मेरा अब भरोसा उठ गया है। आरोप लगाने वाले अविनाश कुमार ने कानून कारवाई करने की भी मांग की है।
तेजप्रताप यादव के समर्थक अविनाश ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि तेज प्रताप यादव जी के लिए जितनी शिद्दत से चुनाव में-चुनाव प्रचार करिएगा, मेहनत करिएगा उसका नतीजा यह है कि आपका बंडी फटा मिलेगा। बीस से तीस गुंडों के साथ मुझ पर आक्रमण किया गया, बेहद घटिया तरीके से मुझे मारा गया। जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं। 26 नंबर तेजप्रताप यादव के आवास के अंदर मुझे मारा गया और तेजप्रताप मूक दर्शक बनकर सब देखते रह गए। न्यूड वीडियोज तक हमारी बनाई गई और मेरे फोन को नौ बजे से लेकर डेढ़ बजे तक माननीय के आवास में रखा गया।
खान सर के यहां रिसेप्शन में हम गए थे तो उन्होंने फोन मांगा तो मैंने दे दिया। उसके बाद फिर मारपीट करके प्रेम भैया हमारे रिश्तेदार है अंदर ले गए। हम बोले कि नहीं जाएंगे मौसा तो बोले कि हम हैं ना कोई दिक्कत नहीं होगा। उसके बाद जब वहां वो गए फिर उनको अलग कर दिया गया। उसके बाद मुझे बहुत घटिया तरीके से मारा गया। मुझे विवेक प्रकाश और सारे लोगों ने बोला कि बोलो सुबोध राय मा$$$...है, मैंने नहीं बोला। बहुत मारा गया मुझे। कहा बोलो सत्येंद्र राय मा$$$..है, मैंने नहीं बोला तो बहुत मारा गया मुझे..फिर कहा कि बोलो बोलो भुट्टू मा$$$ है, मैंने नहीं बोला। मैंने बोला उनके घर खाना खाया है, उनकी मां विधवा है। मैं नहीं बोलूंगा। तो मुझे बेहद घटिया तरीके से मारा गया। मेरे गाड़ी को पंक्चर कर दिया गया। अविनाश ने कहा कि हम इस मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं।