ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / सपा में एंट्री की तैयारी? तेज प्रताप यादव ने पटना ऑफिस पहुंचकर दिए...

सपा में एंट्री की तैयारी? तेज प्रताप यादव ने पटना ऑफिस पहुंचकर दिए संकेत

तेज प्रताप यादव के सपा दफ्तर पहुंचने से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। कुछ दिन पहले उन्होंने अखिलेश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। अब सवाल उठ रहा है कि क्या तेज प्रताप यादव सपा से चुनाव लड़ेंगे?

30-Jul-2025 10:26 PM

By First Bihar

PATNA: तेज प्रताप यादव के समाजवादी पार्टी दफ्तर पहुंचने से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गयी है। आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने आज पटना स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के दफ्तर में पहुंचकर सबको हैरान कर दिया। उनके इस कदम से बिहार की सियासत में नए समीकरण बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं।


कुछ दिनों पहले ही तेज प्रताप यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि क्या तेज प्रताप सपा के टिकट पर आगामी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि तेज प्रताप ने पहले यह साफ कहा था कि वे महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन आज उनके सपा दफ्तर पहुंचने से अटकलों को और बल मिला है। तेज प्रताप यादव के इस कदम को सियासी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने बिहार के राजनीतिक तापमान को एक बार फिर से गर्मा दिया है। आज तेजप्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी के दफ्तर में पहुंचकर सबको चौका दिया है। अब कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।