ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई

तेज प्रताप ने विधानसभा अध्यक्ष को 'दही-चूड़ा भोज' में किया आमंत्रित, नववर्ष की दी शुभकामनाएं

10-Jan-2026 10:54 PM

By First Bihar

PATNA: जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन पटना के 26 एम स्टैंड रोड में दही चूड़ा भोज का आयोजन कर रहे हैं। इस भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लगातार आमंत्रण कार्ड बांट रहे हैं। 


इसी क्रम में शनिवार को तेज प्रताप बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर दही-चूड़ा भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बता दे किं तेज प्रताप लगातार मकर संक्रांति पर ' दही-चूड़ा भोज ' कार्यक्रम के आमंत्रण वितरित करते हुए नजर आ रहे हैं। 


तेजप्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक पर लिखा कि आज बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार जी से उनके आवास पहुंचकर भेंट मुलाकात किया और आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर 26 M स्ट्रैंड रोड स्थित मेरे सरकारी आवास पर "दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम" हेतु आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। साथ ही श्री प्रेम कुमार जी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया।