छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप
28-Feb-2026 10:47 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है। दरअसल जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने यह ऐलान किया है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल बिहार विधान परिषद की आगामी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ये चुनाव इस साल नवंबर में खाली होने वाली 8 सीटों के लिए होने वाले हैं।
बिहार विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 8 सीटें इस साल खाली होंगी। इसमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 4 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 4 सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर सितंबर या अक्टूबर में मतदान कराया जा सकता है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत और दरभंगा प्रमुख हैं। चारों स्नातक सीटों पर लगभग 4,84,943 मतदाता और शिक्षक सीटों पर 45,660 मतदाता पंजीकृत हैं।
इन सीटों पर जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें नीरज कुमार, सर्वेश कुमार, बंशीधर ब्रजवासी, डॉ. एन.के. यादव, नवल किशोर यादव, डॉ. मदन मोहन झा और संजय कुमार सिंह शामिल हैं। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की इस घोषणा से यह स्पष्ट होता है कि वे अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने की दिशा में सक्रिय हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि उनकी पार्टी किन-किन सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारती है।