Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
15-Oct-2025 09:38 PM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी पदों एवं पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस को इस्तीफे की कॉपी भेजी है।
सूरजभान सिंह ने पार्टी छोड़ते हुए एवं पार्टी से त्यागपत्र देते हुए कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त हो गया था। राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा कोई भी निर्णय सामूहिक रूप से नहीं लिया जा रहा था। सूरजभान सिंह ने कहा कि जिस पार्टी को मैंने अपने जीवन काल में अपने दिवंगत नेता स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के साथ जुड़कर दो दशकों से पार्टी एवं संगठन को खड़ा करने का काम किया, जब से मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की उस समय से आज तक रामविलास पासवान जी के पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहा।
मेरे विरोध के बावजूद भी पार्टी को तोड़ा गया फिर भी मैं पार्टी के साथ पूरी ईमानदारी से बना रहा। सूरजभान सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान के हजारों लाखों कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सूरजभान सिंह के लिए कोई भी पद मायने नहीं रखता। रामविलास पासवान जी को विरासत की बचाने के लिए मैं कोई भी कुर्बानी दे सकता हूं। आज बड़े दुखी मन से व्यथित होकर अपने श्रद्धेय नेता रामविलास पासवान जी के द्वारा बनाई गई पार्टी को छोड़ रहा हूं। स्वर्गीय रामविलास पासवान के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान एवं स्वाभिमान को बचाने के लिए पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। क्योंकि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान के विचारधारा उनके सिद्धांतों एवं उनके विचारों से पूरी तरह से भटक गई है।

