दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
06-Dec-2025 02:15 PM
By FIRST BIHAR
Indigo Crisis: इंडिगो एयरलाइन्स के आंतरिक संकट के बीच देशभर में विमानों के परिचालन प्रभावित होने के दौरान स्पाइसजेट ने दिल्ली और मुंबई से बिहार के दो प्रमुख शहरों पटना और दरभंगा के लिए नई उड़ान सेवा शुरू की है।
यह सेवा शनिवार, 6 दिसंबर से चार रूटों दिल्ली-पटना, दिल्ली-दरभंगा, मुंबई-पटना और मुंबई-दरभंगा पर उपलब्ध है। एयरलाइन ने शुक्रवार देर रात इसकी जानकारी सार्वजनिक की। स्पाइसजेट की नई उड़ानों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
स्पाइसजेट की नई उड़ानों का शेड्यूल
दिल्ली-पटना (SG 176): दिल्ली एयरपोर्ट से शाम 7:15 बजे रवाना होगी और रात 9:05 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेगी।
मुंबई-पटना (SG 336): मुंबई से दोपहर 3:55 बजे उड़ान भरेगी और शाम 6:40 बजे पटना पहुंचेगी।
दिल्ली-दरभंगा (SG 495): दिल्ली से दोपहर 1:40 बजे उड़ान भरेगी और 3:50 बजे दरभंगा हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।
मुंबई-दरभंगा (SG 252): मुंबई से सुबह 9:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
इंडिगो के संकट के कारण शुक्रवार को बिहार के चार एयरपोर्ट—पटना, दरभंगा, गया और पूर्णिया—में कुल 22 उड़ानें रद्द हो गईं। इनमें सबसे ज्यादा रद्द उड़ानें पटना एयरपोर्ट की रही, जहां 12 फ्लाइटें कैंसिल हुईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्पाइसजेट की नई उड़ान सेवाओं से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।