ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने 119 हेड मास्टरों को किया पटना तलब, सामने आई यह बड़ी वजह

Bihar Education News: सीतामढ़ी में सरकारी स्कूलों में छात्रों के नामांकन में गिरावट के चलते 119 प्रधानाध्यापकों को पटना तलब किया गया। शिक्षा विभाग ने 16 जनवरी को बैठक कर रणनीति बनाने का निर्देश दिया है।

16-Jan-2026 03:15 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Education News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में सरकारी विद्यालयों में छात्रों के नामांकन में लगातार हो रही गिरावट को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 की तुलना में 2025-26 में सौ से अधिक छात्रों का नामांकन कम पाए जाने पर जिले के 119 सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को पटना तलब किया गया है। इस गंभीर स्थिति पर भारत सरकार ने भी चिंता जताई है।


यू-डायस 2025-26 के अंतिमीकरण के दौरान किए गए विश्लेषण में यह सामने आया है कि कई विद्यालयों में नामांकन में असामान्य गिरावट दर्ज की गई है, जिसे शिक्षा व्यवस्था के लिए चिंताजनक संकेत माना जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 16 जनवरी को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।


प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियदर्शी सौरभ द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जिन विद्यालयों में पिछले सत्र की तुलना में सौ से अधिक छात्रों का नामांकन घटा है, वहां की स्थिति बेहद गंभीर है। सभी चिन्हित प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे विगत दो वर्षों के नामांकन पंजी और छात्र उपस्थिति रजिस्टर के साथ निर्धारित तिथि पर पटना पहुंचें।


जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 119 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। इनमें बैरगनिया से 6, बथनाहा से 6, बाजपट्टी से 8, बेलसंड से 4, बोखड़ा से 7, चोरौत से 2, डुमरा से 9, मेजरगंज से 7, नानपुर से 6, परिहार से 10, परसौनी से 3, पुपरी से 6, रीगा से 12, सैदपुर से 11, सोनबरसा से 11, सुप्पी से 4 और सुरसंड से 5 विद्यालय शामिल हैं।


इस कार्रवाई से जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद नामांकन बढ़ाने को लेकर ठोस रणनीति तैयार की जाएगी और यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है।