बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
23-Jul-2025 10:33 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक कबाड़ी कारोबारी मोहम्मद गुलाब की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया की है। हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने शव को एनएच-28 पर रखकर प्रदर्शन किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8 बजे मोहम्मद गुलाब अपनी दुकान बंद कर बाहर बैठे थे, तभी अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पास आकर उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई राज ने बताया कि उन्हें एक फोन आया जिसमें कहा गया कि आपके भाई को गोली मार दी गई है। घटनास्थल पर पहुंचने पर गुलाब को सिर में गोली लगी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद तुफैल, बादल, अकील और छोटू नामक लोगों से पहले से जमीन विवाद चल रहा था और कई बार मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं।
घटना घटना सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया की है...मृतक के भाई राज ने कहा, एक आदमी ने फोन किया था कि आपके भाई को किसी ने गोली मार दी है... मैं मौके पर पहुंचा तो देखा सिर में बुलेट लगी है...अपराधियों को किसी ने नहीं देखा... सबसे पहले मैं ही मौके पर पहुंचा था.... मो. तुफैल, मो. बादल, मो. अकील, मो. छोटू ने हत्या कराई है.... पहले से हमारा जमीन विवाद चल रहा है... हमें हमेशा परेशान किया जाता था... मारपीट की जाती थी.
घटना की सूचना पर एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा, सदर थानाध्यक्ष अश्मित कुमार और अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने कहा कि अज्ञात अपराधियों द्वारा एक कबाड़ी कारोबारी की हत्या की गई है। सभी तकनीकी पहलुओं से जांच की जा रही है।”