25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
15-Jan-2025 03:10 PM
By FIRST BIHAR
School closed in patna: पटना के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 8वीं तक के क्लास आगामी 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। पटना डीएम की तरफ से जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है। ठंड को देखते ही 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
सबसे पहले पांच जनवरी को जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी कक्षाओं को बंद करने का निर्देश पटना के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को दिया था। जिला प्रशासन ने 11 जनवरी तक 8वीं तक की सभी कक्षाएं बंद रखने का निर्देश दिया था जबकि 8वीं कक्षा के ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित करने का आदेश दिया था।
इसके बाद 12 जनवरी को डीएम ने इसकी अवधि में विस्तार करते हुए सभी स्कूलों को आगामी 15 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया था। अब 16 जनवरी से सभी स्कूल खुलने वाले थे लेकिन इससे पहले डीएम ने एक बार फिर ठंड को देखते हुए 8वीं तक के कक्षा को बंद रखने का आदेश और तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया है और 8वीं तक के सभी स्कूलों को आगामी 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, 8वीं से ऊपर की कक्षाएं पहले की तरह सुबह 9 बसे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित होंगी। बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा। जिला प्रशासन ने पटना में अत्यधिक ठंड और कम तापमान की स्थिति को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। यह आदेश 18 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।