पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
28-Apr-2025 09:24 AM
By First Bihar
Sarkari Naukri In Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह काफी अच्छी खबर है। उनके लिए बिहार सरकार के एक विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली निकाली गई है , जिसमें आवेदन कर अपना भविष्य संवारा जा सकता है। इसकी लेकर बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा आयोजित करवाएगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी जानकारियों को थोड़ा विस्तार से।
दरअसल, बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने फील्ड असिस्टेंट के पदों पर भर्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में फील्ड असिस्टेंट के कुल 201 पद भरे जाएंगे। इसको लेकर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बीएसएससी फील्ड असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आईएससी या कृषि डिप्लोमा की डिग्री होना अनिवार्य है। जबकि आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में विशेष छूट का लाभ मिलेगा।
आपको बताते चलें कि इस फॉर्म को अप्लाई करने के लिए सबसे पहले onlinebssc.com वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर BSSC Field Assistant (Agriculture Department) Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन करें, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें। जब फॉर्म पूरा हो जाए, तो उसे सबमिट करें.फॉर्म जमा होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।