लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
05-Sep-2025 12:05 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस का भय खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि,अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार पुलिस महकमे में बैठक की जा रही है। लेकिन अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने परिवार को बंधक बना लूट की घटना को अंजाम दिया है।
दरअसल, सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र स्थित रणपट्टी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिससे पुरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। जानकारी के अनुसार, चार हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के चार सदस्यों को बंधक बना लिया और 1.20 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। घटना के दौरान विरोध करने पर घर वालों पर चाक़ू से हमला कर दिया। इसके बाद लोग पुलिस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि, यह घटना रणपट्टी गांव की है। जहां चंद्रिका महतो के घर चार की संख्या में आए बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। यह लोग घर में सो रहे लोगों को पहले तो बंधक बनाया और उसके बाद घर में जो भी गहने और नकदी थे उसे लूट लिया। यह रकम करीब -करीब दो लाख बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस दौरान घर के मालिक की नींद खुली तो उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन बदमाशों ने उनके ऊपर चाक़ू से हमला कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की तलाशी के साथ पीड़ितों से पूछताछ की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है, जिससे लोगों में गहरी नाराज़गी और भय का माहौल है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...